दुदही। सोमवार को कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी गणेश पांडेय गोडरिया गांव के सामने बड़ी गंडक नहर पर पहुंचा और अचानक नहर में छलांग लगा दिया। आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से पांच सौ मीटर दूरी मठिया माफी के पडूकहा टोला के सामने से नहर से सुरक्षित निकाला। एम्बुलेंस से दुदही सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया कि नहर में छलांग लगाए व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इलाज दुदही सीएचसी में चल रही है।