फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: करंट की चपेट में आने से युवक गंभीर

Fri, 22 Aug 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के मदनपुर गांव में खेत में मोटर से पानी चलाते समय एक युवक को बिजली का करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गांव के रामसूरत यादव के 18 साल का बेटा रोहन यादव अपने खेत में बिजली का मोटर लगाकर पानी चला रहा था। दिन में दो बजे अचानक मोटर में करंट आ जाने से पानी चल रहे खेत में फैल गया, जिसकी चपेट में आने से रोहन जख्मी हो गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार कर डाॅक्टरों ने देवरिया मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें