उजारनाथ। करमैनी-उजारनाथ मार्ग स्थित बरई रजवाहा नहर के पास दो बाइक में टक्कर हो गई। इससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर बताई जा रही है। सेवरही थाना क्षेत्र के मुमताज मंसूरी (30) निवासी बंगरा शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे बाइक से फाजिलनगर जा रहा था। बरई रजवाहा नहर के पास एक बाइक चालक ने मुमताज की बाइक में पीछे से ठोकर मार दी।