संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के महुअवां गांव स्थित पीएन नेशनल पब्लिक स्कूल के सामने एनएच-28 पर बृहस्पतिवार की दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा बाइक सवार भाग निकला। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी फाजिलनगर भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।
थाना क्षेत्र के महुअवां स्थित पीएन नेशनल स्कूल के करीब एनएच-28 पर बृहस्पतिवार की दोपहर में पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान फाजिलनगर से पटहेरवा की तरफ जा रहे एक बाइक सवार के सामने विपरीत दिशा से एक बाइक सवार आ गया और अनियंत्रित होकर उसकी बाइक में टकरा गया। घटना में मखुआ गांव निवासी बाइक सवार आयुष सिंह (18) गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा बाइक सवार युवक भाग निकला। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को इलाज के लिए फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।