फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: करंट की चपेट में आने से युवक झुलसा

Tue, 08 Jul 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के जवार भैंसहा में सोमवार की शाम पांच बजे पंखे में करंट उतरने से युवक बेहोश होकर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के अनुसार पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव जवार भैंसहा निवासी 30 वर्षीय अनवर अंसारी सोमवार की शाम घर में साफ-सफाई करते समय चालू हालत में पंखा को उठाकर दूसरे स्थान पर रखने के चक्कर में पंखा हटाते समय करंट की चपेट में आ गया। इससे वह बेहोश होकर गिर गया। थोड़ी देर बाद परिजनों ने देखा पंखे को पकड़े हुए बेहोश होकर गिरा हुआ है।
विज्ञापन

परिजन किसी तरह बिजली काटकर पंखा हटाकर उसे उजारनाथ स्थित एक डॉक्टर के पास ले गए, जहां डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार कर सीएचसी फाजिलनगर भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें