फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवती की मांग में दूसरे समुदाय के युवक ने भरा सिंदूर

Tue, 09 Jan 2024 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। सोमवार की देर शाम हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती की मांग में दूसरे समुदाय के युवक ने सिंदूर डाल दिया। इस घटना की जानकारी होने पर युवती के परिवारवालों ने हाटा कोतवाली पुलिस को सूचना दी। गांव में पहुंची पुलिस युवक और युवती को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई है। युवती की मां तहरीर पर हाटा कोतवाली की पुलिस ने मांग में सिंदूर डालने वाले युवक तथा गांव के ही उसके दोस्त पर शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपी और उसके दोस्त को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली कि हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक युवती की मांग में किसी युवक ने सिंदूर डाल दिया है। युवती के परिवारवालों ने इस पर एतराज जताया। कुछ देर में बात पूरे गांव में फैल गई। गांव में पहुंची पुलिस युवक और युवती को लेकर थाने आई और पूछताछ कर रही है। इस संबंध में हाटा कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर संजय शाही ने बताया कि आरोपी और उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें