फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किशोरी को भगा ले गया युवक, उलाहना पर पिता का सिर फोड़ा

Mon, 28 Apr 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक गांव की ही नाबालिग लड़की को भगा ले गया। लड़की का पिता पूछने गया तो लड़के के परिजनों ने सिर फोड़ दिया। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय क्षेत्र के खोटही पुलिस चौकी के अंतर्गत एक गांव की रहने वाली लड़की का पिता रविवार को रामकोला थाना पहुंचा। उसने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव का एक युवक उसकी लड़की को भगा ले गया। जब वह अपनी पत्नी के साथ उसके घर पहुंचा तो लड़के के परिजनों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। इसके चलते लड़की के पिता का सिर फट गया। इलाज के बाद पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस तहरीर पाते ही जांच करने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें