कसया। नगर स्थित सीएचसी में बुधवार की देर रात दो युवक बाइक से लाकर एक घायल युवक को भर्ती कराए थे। जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई थी। अस्पताल के कर्मचारियों ने जब मृतक को लाने वाले की तलाश किया तो दोनों परिसर से जा चुके थे। मौके पर पहुंची पुलिस मृत युवक की शिनाख्त में जुटी थी। जिसका पाचवें दिन शव का पुलिस ने शिनाख्त कर पीएम कराकर परिजनों को सौंपा। सीएचसी के इमरजेंसी वार्ड में दो युवक भर्ती कराकर रजिस्टर में घायल व्यक्ति का नाम पता हेमंत तिवारी पुत्र धनशेर शुकुल निवासी गोपालगंज दर्ज कराकर परिसर से बाहर निकल गए थे। घायल व्यक्ति का इलाज के दौरान मौत हो गई। सीएचसी कर्मचारियों ने ोजब आसपास भर्ती कराने वाले युवकों को नहीं देखा तो उन्हें कुछ शंका हुई। एसएचओ कसया ने बताया कि शव का शिनाख्त कर लिया गया है। मृत युवक का नाम पता हेमंत शुक्ला पुत्र धनेसर शुक्ला निवासी जलालपुर, थाना जामुबाजार, सिवान बिहार का निवासी है। शव का पीएम कराकर उसके परिजनों को दे दिया गया है। प्रथम दृष्टया सिर में हेड इंजरी बताया जा रहा है।