फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

रात करीब आठ बजे हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। कस्बा स्थित एक दुकान में रविवार रात करीब आठ बजे करंट की चपेट में आए 24 वर्षीय युवक की देर रात जिला अस्पताल में मौत हो गई। क्षेत्रीय विधायक सहित कई लोगों ने पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। रामकोला कस्बा के व्यवसायी महेश जायसवाल का इकलौता पुत्र अमित रविवार शाम अपनी दुकान में बैठा था। उसी दौरान कटे तार से उसका शरीर स्पर्श कर गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन मौजूद लोगों की मदद से उसे रामकोला सीएचसी ले गए। वहां युवक की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान देर रात अमित की मौत हो गई। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होते ही क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गौंड़, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उमेश कुमार गौड़ और कस्बा के व्यापारी पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें