पडरौना। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सरपतही पाठशाला के पास सड़क पर गड्ढे में पड़ने से बाइक अनियंत्रित हो गई। इसमें बाइक पर सवार महिला उछलकर सड़क के किनारे गिरकर घायल हो गई। खड्डा थाना के सिसवा गोपाल गांव निवासी सरिता (45) बुधवार को एक व्यक्ति के साथ बाइक से पडरौना कोर्ट गई थीं। वहां से लौट रहे थे। बाइक सरपतही पाठशाला के पास गड्ढे में पहिया आ जाने से अनियंत्रित हो गया। इससे महिला बाइक से उछलकर सड़क किनारे गिरकर घायल हो गई। संवाद