फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कूड़ा फेंकने गई महिला पैर फिसलने से नदी में गिरी, मौत

Mon, 06 May 2024 03:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
अहिरौलीदान के गंडक नदी में महिला के डूबने की सूचना पर जुटी भीड़।
विज्ञापन
तमकुहीरोड। अहिरौलीदान के कचहरी टोला से सटकर बहर रही गंडक नदी में कूड़ा फेंकने के दौरान महिला का पैर फिसल गया। महिला नदी में लापता हो गई। इसकी जानकारी होने के बाद गांव वालों की भीड़ जुट गई। गांव वालों और गोताखोरों ने घंटों तलाश की और महिला का शव निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तरयासुजान थाना क्षेत्र की ग्राम सभा अहिरौलीदान के कचहरी टोला से सटकर गंडक नदी बहती है। इसके किनारे लोगों के मकान हैं। रविवार को सुबह 32 वर्षीय प्रतिमा देवी पत्नी रविंद्र सिंह निवासी कूड़ा फेंकने के लिए गंडक नदी के किनारे गई थीं। अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गईं। गांव वालों ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंच गई। गोताखोरों के साथ दरोगा प्रभात यादव और गांव वालों ने तलाश शुरू की। घंटों प्रयास के बाद दोपहर करीब 3 बजे महिला का शव बरामद किया गया। घर वालों में चीख-पुकार मच गई। तरयासुजान के इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पानी अधिक होने के कारण महिला का शव ढूंढने में परेशानी हुई।
-
कई लोगों की जिंदगी लील चुकी नदी, जिम्मेदार बेपरवाह
तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र में 17 किमी दूरी में बहने वाली नदी में डूबने से कई लोगों की जान जा चुकी है। आबादी से सटकर गुजरी नदी के किनारे बैरिकेडिंग कराने की मांग गांव वाले काफी दिनों से कर रहे हैं। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं हैं। मौके पर जुटे गांव वालों ने पुलिस से आबादी के बीच नदी के किनारे बैरिकेडिंग की मांग की।
विज्ञापन

जंगल पट्टी गांव के सामने छह सितंबर 2023 को गंडक नदी में डूबने में गुड्डी देवी पत्नी रामजीत की मौत हो गई थी। सात अगस्त 2023 को अहिरौली दान गांव के सामने गंडक नदी में डूबने से मनीष सिंह पुत्र त्रिलोकी सिंह की मौत हो गई थी। इसके पहले 15 जुलाई 2022 को अहिरौलीदान गांव के सामने आदित्य सिंह की डूबने से जान चली गई थी। 18 जुलाई 2022 को भगवानपुर के विपिन मद्धेशिया की चैनपट्टी गांव के गंडक नदी में डूबने से जान चली गई थी। तीन अगस्त 2021 को परसा डुमरिया गांव निवासी शमीमा खातून घघवा जगदीश गांव के सामने नदी में डूब गई थीं। 19 जुलाई 2021 को चैनपट्टी निवासी अनुज चौधरी की मौत नदी में डूबने से हो गई थी। बावजूद बैरिकेडिंग नहीं कराई जा रही है। इसको लेकर गांव वालों मेंं आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें