फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News:फंदे से लटकता मिला युवती का शव, कुछ घंटे पहले पुलिस ने पारिवारिक विवाद कराया था शांत

Tue, 21 Oct 2025 03:11 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

वार्ड नंबर 24 सुभाष नगर के चित्रतुली गली निवासी संदीप मद्धेशिया (32) की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व पिपराइच निवासी नेहा गुप्ता (28) से हुई थी। बताया जा रहा है कि विवाह के कुछ माह बाद ही दंपती के बीच घरेलू कलह शुरू हो गई थी। आए दिन झगड़े की स्थिति बनती रहती थी और महिला कई बार आत्महत्या की धमकी भी दे चुकी थी।
विज्ञापन
मृतक नेहा गुप्ता की फाइल फोटो और घर पर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के कसया नगर के वार्ड नंबर 24 सुभाष नगर में मंगलवार को एक 28 वर्षीय विवाहित महिला ने घर के दो मंजिला कमरे में साड़ी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची कसया पुलिस ने दरवाज़ा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने जांच के लिए घर में लगे सीसीटीवी डीवीआर को भी कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 24 सुभाष नगर के चित्रतुली गली निवासी संदीप मद्धेशिया (32) की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व पिपराइच निवासी नेहा गुप्ता (28) से हुई थी। बताया जा रहा है कि विवाह के कुछ माह बाद ही दंपती के बीच घरेलू कलह शुरू हो गई थी। आए दिन झगड़े की स्थिति बनती रहती थी और महिला कई बार आत्महत्या की धमकी भी दे चुकी थी।

शनिवार को किसी बात को लेकर फिर विवाद हुआ, जिस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची महिला पुलिसकर्मी ने समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया था। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार मंगलवार को महिला घर की ऊपरी मंजिल पर जाती दिखाई दे रही थी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें