कुशीनगर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कप्तानगंज पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से एक अदद देशी तमंचा बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी राजन पटवा उर्फ पप्पू पटवा, निवासी डाढा बुजुर्ग, थाना हाटा है। आरोपी के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा, 1742 रुपये नगद और एक टाटा मैजिक वाहन बरामद किया गया।