तमकुहीरोड। सेवरही पुलिस ने रविवार को गैरइरादतन हत्या के वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में विधिक कार्रवाई में जुटी है।
एसएचओ हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि रविवार को एसआई प्रियांशु राय की टीम गश्त कर रही थी। उसी दौरान लोकमान्य काॅलेज के रेलवे ढाले से जा रहे गैरइरादतन हत्या में वांछित मुकेश श्रीवास्तव निवासी वार्ड-17, जैनुद्दीन निवासी किदवई नगर और मोहम्मद एबादूर सहित तीन अभियुक्तों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी। एसएचओ ने बताया कि इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद