फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मतदाता साक्षरता क्लब का होगा गठन

Thu, 01 Jan 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में मतदाता साक्षरता क्लब का गठन किया जाएगा। क्लब का गठन कर अध्ययनरत विद्यार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि शिक्षा निदेशक के निर्देशाें पर जिले के समस्त शैक्षिक संस्थानों, महाविद्यालयों, विद्यालयों में मतदाता साक्षरता क्लब का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही क्लब को सक्रिय किया जाना है। शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का पंजीकरण कराए जाने के संबंध में सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य व डिग्री कॉलेज के प्राचार्य को निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही विद्यालय में शिक्षक को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया जाए। इसमें उन्हीं छात्र-छात्राओं का पंजीकरण किया जाएगा जो 18 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं या करने वाले हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें