फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 20 मोबाइल और लैपटॉप के साथ एक शातिर चोर गिरफ्तार

Fri, 07 Jun 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कसया पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 20 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप को बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के मामले में दर्ज हैं। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि कसया पुलिस ने देवाजीत उर्फ संजय यादव उर्फ राजा यादव निवासी गांव डिहियां पोस्ट महुवारी थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर, वर्तमान पता अनुरुद्धवा थाना कसया को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी किए गए सामानों की बरामदगी कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ थाना मछलीशहर में भी पहले से आपराधिक केस दर्ज है। उसके पास से चोरी के 20 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, दो स्मॉर्ट वाच, एक इयर बड्स, सात एडाप्टर चार्जर व केबल, दो ब्लैक चार्जर आदि इलेक्ट्रानिक गैजेट्स बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ गिरिजेश उपाध्याय, एसआई बबलू कुमार सोनकर, कुलदीप मौर्य, हेड कांस्टेबल राजेश चौबे, कांस्टेबल सतीश कुशवाहा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें