फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एक ट्राॅली प्रतिबंधित लकड़ी बरामद, केस

Sat, 02 Mar 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। पिपरा कनक मठिया टोला से मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक ट्राॅली पर लदी प्रतिबंधित आठ बोटा तन्नु की लकड़ी बरामद की है। लोगों का कहना है कि पुलिस के सामने से चालक और मजदूर ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने करीब एक घंटे तक तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। पुुलिस ने ट्राॅली को कब्जे में लेकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा कनक टोला मठिया के पास से गुजर रही लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली की सूचना किसी ने पुलिस को दी। सक्रिय हुई पुलिस ने घेराबंदी की तो चालक और मजदूर ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन पकड़ में नहीं आए। ट्राॅली में रखी आठ बोटा तन्नु की हरी लकड़ी पुलिस ने बरामद की। इसके बाद पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन रक्षक संजय सिंह ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चालक के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम का केस दर्ज कराया। एसओ राकेश रोशन सिंह ने बताया कि आठ बोटा प्रतिबंधित लकड़ी पकड़ी गई है। ट्रैक्टर-ट्राॅली को सीज कर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें