फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बारिश के दौरान मकान पर गिरा पेड़, भागकर लोगों ने बचाई जान

Thu, 24 Aug 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ थाना क्षेत्र के साेंधिया बुजुर्ग गांव की घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। उजारनाथ क्षेत्र के सोंधिया बुजुर्ग गांव में सोंधिया-चंद्रौटा मार्ग पर मंगलवार को सुबह एक विशाल पेड़ वहां स्थित एक मकान पर गिर गया। उस समय बारिश हो रही थी। पेड़ के गिरने की आवाज सुनकर घर लोगों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना के दौरान वहां भगदड़ की स्थिति रही।
विज्ञापन

सोंधिया बुजुर्ग निवासी आबिद हुसैन ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब सात बजे बारिश हो रही थी। घर में ही वह ब्रश कर रहे थे। महिलाएं खाना बना रही थीं। तभी सड़क के किनारे स्थित सागौन के पेड़ से चरचराहट की आवाज सुनाई दी। यह सुनकर घर के लोग तत्काल बाहर निकल आए, तब तक पेड़ उनके मकान के ऊपर पर गिर गया। घर में मौजूद लोग बाल-बाल बचे।
विज्ञापन

हालांकि, पहले घर के सामने गुजरे तारों पर ही पेड़ अटक गया था, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर फोन कर बिजली कटवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें