कोबरा को पकड़ा सर्प मित्र। स्रोत-सोशल मीडिया
उजारनाथ। स्थानीय चौराहा स्थित एक दुकान में शुक्रवार को तीन फीट लंबा कोबरा सांप दिखा। इसे देखने के बाद लोग वहां से भागने लगे। दुकान मालिक की सूचना पर करीब आधे घंटे बाद पहुंचे स्नेक कैचर ने काफी देर की मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया। उजारनाथ चौराहे पर हरिगोविंद चौबे छड़ व सीमेंट की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की दोपहर समान लेने आए एक ग्राहक के पैर के पास कोबरा सर्प दिखाई दिया। वह शोर मचाते हुए वहां से भागने लगा। सर्प देख दुकान मालिक भी किसी तरह वहां से भाग खड़े हुए।