पडरौना। शहर के गरुणपार मोहल्ले की 13 वर्षीय पूजा वर्मा ने बुधवार देर शाम घर में फंदा लगा लिया। घर वाले उनको मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घर वालों ने बताया कि पूजा के पिता की मौत हो चुकी है, तब से वह अवसाद में रहती थी। बृहस्पतिवार को शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि घर वालों का कहना है कि पूजा अवसाद में रहती थी। उसका इलाज चल रहा था। अचानक उसने फंदा लगा लिया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। संवाद