फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्कूल गए छात्र को मारा चाकू, हालत गंभीऱ

Fri, 11 Oct 2024 05:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। कस्बे के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र को अराजक तत्वों ने चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के कुचिया मठिया के नौका टोला निवासी मेहताब आलम का 17 वर्षीय बेटा ग्यासुद्दीन निजी विद्यालय में कक्षा दस का छात्र है। सुबह वह घर से स्कूल गया था। स्कूल से छुट्टी होने के बाद समउर मार्ग पर किसी काम से गया था, उसी दौरान चार पांच की संख्या में मौजूद युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने बीच बचाव कर विवाद शांत कराया।
गंभीर रूप से घायल छात्र बेहोश हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर फरार हो गए। घटना के बाद लोगों ने स्कूल प्रशासन को सूचना दिया, इसके बाद स्कूल से पहुंचे शिक्षक घर वालों को सूचना दिया और सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार हुआ। डाक्टरों के अनुसार छात्र के सिर में गंभीर चोट है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें