तमकुहीराज। क्षेत्र के अहिरौलीदान मार्ग पर शनिवार की शाम स्कूल से घर जा रही साइकिल सवार छात्रा बाइक की चपेट में आकर घायल हो गई। सूचना पर आए परिजनउसे सीएचसी तमकुहीराज ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। तरयासुजान थाना क्षेत्र के दनियाडी निवासी रवींद्र यादव की बेटी संध्या (14) ओझवलिया स्थित एक विद्यालय में आठवीं की छात्रा है। वह शनिवार को छुट्टी होने के बाद साइकिल से घर लौट रही थी। इसी दौरान अहिरौली दान की ओर से आ रहे बाइक की चपेट में आकर सड़क पर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी तमकुहीराज ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।