कोरोना टेस्ट के लिए 117 संदिग्ध व्यक्तियों का सैम्पल भेजा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। देश के विभिन्न हिस्सों से आ रहे परदेशियों की थर्मल स्क्रीनिंग और कोरोना के संदिग्ध व्यक्तियों का नियमित सैम्पल संग्रह जारी है। मंगलवार को एक तरफ जहां 1690 परदेशियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई वहीं 117 नए संदिग्ध व्यक्तियों का सैम्पल संग्रहित कर कोरोना जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को विभिन्न प्रदेशों से 1690 लोग जिले में आए, जिनकी थर्मल स्क्रीनिंग कराकर होम क्वारन्टीन कराया गया। अब तक कुल 1697 लोगों का सैम्पल कोरोना जांच के लिए भेजा गया है। 1325 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शुक्रवार को 03 कोरोना संक्रमित मिले। 345 संदिग्ध व्यक्तियों के सैम्पल की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है।