कसया। चित्रांश कल्याण समिति कुशीनगर के तत्वाधान में मकर संक्रांति के अवसर पर नगर के एक निजी होटल में आयोजित वार्षिक खिचड़ी भोज कार्यक्रम में चित्रांश समाज के लोगों ने सहभागिता करते हुए समाज की मजबूती का संकल्प लिया। सोमवार की रात में आयोजित खिचड़ी भोज कार्यक्रम का शुभारंभ के अवसर पर चित्रांश समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त और स्वामी विवेकानंद, सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। ज्ञानेन्द्र श्रीवास्तव, त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव, गिरिजेश श्रीवास्तव, जयप्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।