सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के डुमरी मलाव गांव में शनिवार को गन्ने की कटाई के दौरान खेत में करीब 12 फीट का अजगर मिला। इसकी जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई। गांव वालों नेे बताया कि धर्मदेव यादव के खेत में बिहार से आए मजदूरों ने गन्ने की कटाई कर रहे थे। इस दौरान अजगर दिखाई दिया। गांव के लोगों ने वन विभाग को सूचना दिया, लेकिन कोई नहीं आया तो ग्रामीणों ने किसी तरह अजगर को सुरक्षित बोरे में भरकर जंगल में छोड़ दिया। इसके अलावा जटहा बाजार थाना क्षेत्र सूखी नहर में लोगों ने अजगर दिखा। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया।