फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बुद्ध धातु शोभायात्रा को लेकर थाई माॅनेस्ट्री में हुई तैयारी बैठक

Thu, 12 Feb 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
थाई मोनास्ट्री में बैठक करते आयोजन समिति के सदस्य। शोसल मीडिया
विज्ञापन
कसया। थाई बुद्धिस्ट माॅनेस्ट्री कुशीनगर के तत्वावधान में 20 फरवरी से आयोजित पांच दिवसीय बुद्ध धातु शोभायात्रा की तैयारी बैठक हुई। कार्यक्रम की जिम्मेदारियां बांटी गईं। धम्म दूत थाई मंदिर के प्रमुख भिक्षु फ्राविडेश्वचिरायन और भिक्षु फ्रा राजबोधि विदेस बज्रमुनि के निर्देशन में तैयारी बैठक हुई। अध्यक्षता पी सोंगक्रान ने की। निर्णय हुआ कि पहले दिन 30 स्कूलों के बच्चे बुद्ध पर आधारित गीत प्रतियोगिता में भाग लेंगे। दूसरे दिन 21 फरवरी को बुद्ध पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। 22 फरवरी को सुबह आठ बजे महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर में विशेष पूजन व सायं चार बजे थाई क्लिनिक में तीन दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ होगा। 23 फरवरी को सायं दो बजे से थाई मंदिर से महापरिनिर्वाण मंदिर तक बुद्ध धातु शोभायात्रा निकाली जाएगी। अंतिम दिन 24 फरवरी को प्रातः 7:30 बजे से महापरिनिर्वाण मंदिर से रामाभार स्तूप तक शोभायात्रा निकलेगी। इस दौरान डॉ पी कितिफान, अंबिकेश त्रिपाठी, ओम प्रकाश कुशवाहा, विवेक कुमार गोंड, राजन, अमिताभ त्रिपाठी, सूरज यादव, गौतम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें