खड्डा। आपसी कहासुनी के बाद हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सिसवा गोपाल निवासी शिवम चौधरी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वे अपने तीन दोस्तों के साथ गांव के बाहर घूम रहे थे। उसी दौरान गांव के गोलू यादव, अरूण यादव, उनके पिता श्रीकिशुन यादव और विट्टु जायसवाल वहां आकर उनके साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया गया। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है।