पडरौना। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को चोरी के दो लाख रुपये के सामान के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया। सद्दाम नाम का यह शख्स पडरौना शहर के ही कसेरा टोली का निवासी है। इसके पास से चोरी के बर्तन, कपड़े, मोबाइल चार्जर, घड़ी और अन्य घरेलू सामान बरामद हुआ है। बरामद सामान की कीमत करीब दो लाख रुपये है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। इसकी जानकारी कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने दी। संवाद