फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डिवाइडर से टकराई बाइक, बिहार जा रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जोकवा बाजार/रहसू बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के अमवा गांव स्थित नायरा पेट्रोल पंप के समीप हादसे में बाइक सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची मधुरिया पुलिस ने सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद हालत को नाजुक देखते हुए मेडिकल काॅलेज कुशीनगर रेफर कर दिया गया। बिहार के मधुबनी के थाना फूलपुरा क्षेत्र के गांव दियार ब्रह्मपुर निवासी सुभाष पुत्र पीतांबर गांव उम्र करीब 25 वर्ष व राहुल पुत्र बैजनाथ गांव खोपा उम्र 22 वर्ष बीते शुक्रवार को दिल्ली से बाइक से अपने गांव को निकले थे शनिवार की सुबह अभी वह अमवा गांव के पेट्रोल पंप से दो सौ मीटर पूर्व हाइवे पर पहुंचे थे कि अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह घायल हो गए। जिसमें एक युवक का पैर टूट गया। दूसरा युवक भी हाइवे सड़क पर अचेत हो गया। बाइक सवार हेलमेट पहने थे। चौकी प्रभारी मधुरिया चंदन प्रजापति ने बताया कि युवकों के घर वालों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें