फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बालिका से आठ युवकों ने किया दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती

Wed, 07 Jun 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर से सटे बिहार के लौकरिया थाना क्षेत्र की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। जनपद से सटे बिहार सीमा में 12 वर्षीय एक बालिका से आठ युवकों ने रात भर दुष्कर्म किया। उसे बचाने की कोशिश करने वाले उसके मौसा को पीटकर घायल कर दिया। उसके बाद गन्ने के खेत में छोड़कर भाग गए। बुधवार को घायलावस्था में पीड़िता को पुलिस ने अस्पताल भेजा। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जनपद से सटे बिहार के बगहां पुलिस जिला के लौकरिया थाना क्षेत्र में रिश्ते में मौसा लगने वाले व्यक्ति 12 वर्षीय बालिका को बाइक पर बैठाकर उसके घर ले जा रहे थे। मंगलवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे उन्होंने शौच के लिए बाइक रोकी।
विज्ञापन

इसी बीच एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंच गए। दोनों ने बालिका से छेड़छाड़ शुरू कर दी। यह देखकर बालिका के मौसा ने विरोध किया तो उन्हें मारने-पीटने लगे। उसके बाद छह युवक और पहुंच गए। सभी मिलकर बालिका के मौसा को मार-पीटकर घायल कर दिए। उसके बाद बालिका को गन्ने के खेत में लेकर चले गए, जहां उन सभी ने बालिका से रातभर दुष्कर्म किया।
घायलावस्था में किशोरी के मौसा ने बुधवार को भोर में थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। उसके बाद हरकत में आई पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो बालिका खून से लथपथ हालत में गन्ने के खेत के पास अर्द्धबेहोशी की हालत में मिली। उसे आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
पुलिस ने लौकरिया थाना क्षेत्र के मझौआ गांव के रहने वाले आरोपी चंदन महतो, जीवन शर्मा, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार, सरदार महतो, कांतिलाल महतो, मुन्ना महतो और रविंद्र महतो को गिरफ्तार कर लिया है। सभी की उम्र 19 से लेकर 24 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में रामनगर के डीएसपी नंदजी प्रसाद ने बताया कि बालिका से गैंगरेप करने में शामिल सभी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का इलाज बेतिया के जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें