फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मनिकौरा में बनेगा मिनी स्टेडियम

Mon, 15 Dec 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के मनिकौरा गांव में रविवार की शाम मिनी स्टेडियम निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया गया। ग्राम प्रधान नंदलाल साहनी एवं प्रधान प्रतिनिधि वंशराज साहनी ने विधि-विधान से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। ग्राम प्रधान ने कहा कि मिनी स्टेडियम के निर्माण से गांव के युवाओं को खेलकूद के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे ग्रामीण प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि स्टेडियम बनने से गांव में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और भविष्य में क्षेत्र के खिलाड़ी जिला व प्रदेश स्तर पर गांव का नाम रोशन करेंगे। इस दौरान हरेंद्र साहनी, शौखलाल गुप्त, हरिओम चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें