फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कहासुनी कर रहे युवकाें में हटाने गए व्यक्ति को मारा चाकू, बेटी जख्मी, रेफर

Sun, 20 Aug 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव के खैरवा टोला में रात साढ़े नौ बजे की घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव के टोला खैरवा में शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे आपस में कहासुनी कर रहे दो युवकों को वहां से हटाने गए एक व्यक्ति को उनमें से एक युवक ने चाकू मार दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पिता को बचाने गई उसकी बेटी को भी चाकू लगा है। पिता-पुत्री को दुदही सीएचसी लाया गया, जहां पिता की हालत गंभीर बता डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक बांसगांव के खैरवा टोला निवासी पिंटू और बैरिया टोला निवासी रजनेश एक-दूसरे से किसी काम के लिए खर्च कराने को लेकर कहासुनी कर रहे थे। यह देख 60 वर्षीय फूलचंद दोनों को वहां से घर भेजने के लिए हटाने गए। तभी एक युवक ने नाराज होकर फूलचंद पर चाकू से हमला कर दिया। इससे फूलचंद को पेट, पीठ एवं कंधे पर चाकू लग गया। फूलचंद की 35 वर्षीय बेटी सीमा पिता को बचाने गई तो उसके भी अंगूठा में चाकू लग गया। उसके बाद हमला करने वाला युवक अपने साथियों के साथ भाग गया। पिता-पुत्री को दुदही सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद फूलचंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें