फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारीशस काम करने गए युवक की मौत

Wed, 23 Aug 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। गुरवलिया बाजार क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेमरा हर्दोपट्टी निवासी एक युवक की मारीशस में मौत हो गई। कंपनी के मालिक ने परिजनों से बात कर मारीशस में ही उसके शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
सेमरा हर्दोपट्टी निवासी सुदीन (40) करीब छह माह पहले मारीशस गए थे। घर पर उनकी पत्नी दवना (38), पुत्र आरिफ (18), बेटी रेशमा (16) और अनीशा (11) रहते हैं। सोमवार को ड्यूटी के दौरान सुदीन फैक्ट्री में काम करते वक्त अचते होकर खाकर गिर गए। वहां मौजूद साथियों ने उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने कंपनी मालिक से मृतक का शव घर भेजने का अनुरोध किया तो कंपनी मालिक ने असमर्थता जताई। दबाव के बाद मालिक ने यह कहा कि या तो वह शव को भारत भेजवाएगा, या फिर दो लाख रुपये क्षतिपूर्ति के रूप में देगा। घर की माली हालत ठीक न होने पर परिजनों ने शव को मारीशस में ही दफनाने की इजाजत दे दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें