फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से दुकानदार की मौत

Mon, 10 Jul 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के सामने हाईवे पर भोर में हुई दुर्घटना, चीख-पुकार मची
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सुबह शव लोगों ने देखा
संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा। एनएच 28 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दुकानदार की मौत रविवार को भोर में हो गई। सुबह मार्निंग वाक पर निकले लोगों ने क्षत-विक्षत शव देखा तो घरवालों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पटहेरवा गांव निवासी रामनरेश गुप्ता (65) का घर व दुकान हाईवे के दक्षिण तरफ है। रविवार को भोर में करीब चार बजे सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान फाजिलनगर की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पटहेरवा ओवरब्रिज के पश्चिमी ढलान पर दुर्घटना हुई। दुकानदार की मौत के बाद घर वालों में चीख-पुकार मच गई। पटहेरवा इंस्पेक्टर अनिल उपाध्याय ने बताया कि दुर्घटना होते किसी ने देखा नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें