फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क पर टहल रहे एक युवक की ट्रक की टक्कर से हुई मौत

Thu, 22 Jun 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नाराज लोगों ने मृतक के परिवार को मदद दिलाने के लिए आधे घंटे तक किया एनएच-28 जाम
विज्ञापन

तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ नोनियापट्टी के पास हुई दुर्घटना
क्रेन मंगाकर ट्रक को सीधा कराया गया, फिर निकाला गया युवक का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। तरयासुजान थाना क्षेत्र सलेमगढ़ गांव के नोनियापट्टी के पास एनएच-28 पर बृहस्पतिवार की शाम गलत लेन में जा रहे एक ट्रक ने बिहार से बालू लेकर आ रहे एक ट्रक को टक्कर मार दी। इससे बालू लदा ट्रक सड़क के किनारे पलट गया। वहां सड़क पर मौजूद सलेमगढ़ निवासी एक युवक बालू लदे ट्रक के नीचे दब गया। दुर्घटना के बाद दोनों ट्रकों के चालक वहां से भाग निकले। आसपास के लोगों ने शोर मचाया। उसके बाद वहां क्रेन मंगाकर ट्रक को सीधा कराया गया, लेकिन ट्रक के नीचे दबे युवक की तब तक मौत हो चुकी थी। इससे नाराज लोगों ने एक घंटे तक एनएच-28 को जाम रखा। वे मौके पर एसडीएम को बुलाने तथा मृतक के परिवारवालाें को आर्थिक मदद दिलाने की मांग कर रहे थे। कुछ देर बाद एसडीएम विकासचंद पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से चार लाख रुपये और परिवार को आवास दिलाने तथा अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
बताया जा रहा है कि तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर चौकी अंतर्गत सलेमगढ़ गांव के नोनियापट्टी के पास बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे बिहार की तरफ से बालू लदा एक ट्रक आ रहा था। गांव के सामने पहुंचा ही था, तभी विपरीत दिशा से जा रहे खाली ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे बिहार की तरफ से आ रहा बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर बगल में पलट गया। वहां मौजूद सलेमगढ़ गांव के नोनियापट्टी निवासी 40 वर्षीय कैलाश चौहान पुत्र लालू चौहान दब गए। यह देखकर वहां भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

सूचना पर बहादुरपुर चौकी प्रभारी अनिल कुमार, तरयासुजान थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार सिंह, तमकुहीराज के थानाध्यक्ष नीरज कुमार राय मयफोर्स और सलेमगढ़ टोल प्लाजा के प्रबंधक नवीन शर्मा कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी और क्रेन मंगाकर ट्रक को सीधा कराया गया तो उसके नीचे कैलाश का शव पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उसके बाद लोगों ने एक घंटे तक एनएच जाम रखा। एसडीएम विकासचंद ने रात में पहुंचकर लोगों की मांगों को पूरा कराने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। उसके बाद आवागमन बहाल हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें