फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एनएच पार करते समय वाहन की चपेट में आए व्यक्ति की मौत

Mon, 10 Jul 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समउर बाजार। क्षेत्र के पटहेरवा निवासी एक 55 वर्षीय युवक रविवार की भार में एनएच पार करते समय एक ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। समय पर उपचार नहीं मिलने से घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
पटहेरवा निवासी रामनरेश गुप्ता (55) का ओवरब्रिज के पास घोठ्ठा है। वह रात में वहीं सोए थे। रविवार की भोर में किसी कार्य से एनएच की दूसरी तरफ जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर जब तक परिजन उनके पास पहुंचे उससे पहले ही घटना स्थल पर उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ अनिल उपाध्याय ने बताया कि सड़क दुर्घटना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची थी। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें