खड्डा। खेत में काम करने गए एक युवक को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। घर पहुंचने पर उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव निवासी उदयभान गुप्ता (46) शनिवार को खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। घर पहुंचे तो उनकी तबीयत ख़राब हो गई। इसके कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची हनुमानगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद