तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के किशुनदास पट्टी गांव के मृतक जगदीश लाल श्रीवास्तव की फाइल फोटो
गोरखपुर की एक कंपनी में कार्य कर रहे तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक अधेड़ की रविवार की रात मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार वाले गोरखपुर जाने की अभी तैयारी कर ही रहे थे कि कंपनी के तीन कर्मचारियों ने शव लाकर दरवाजे पर फेंक दिया। इसके बाद घरवालों से बिना बताए तीनों लोग एंबुलेंस से चंपत हो गए। पत्नी ने पति की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तबीयत खराब की सूचना देने से शव लाकर फेंकने की हरकत से घरवालों का संदेह गहरा गया है।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के किशुनदास पट्टी गांव के निवासी 52 वर्षीय जगदीश लाल श्रीवास्तव गोरखपुर के बरगदवा में पैक एंड पैक कंपनी में कार्य करते थे। पत्नी सीमा देवी का आरोप है कि इनके पति रात आठ से सुबह आठ बजे तक ड्यूटी करते थे। रविवार की रात 12:37 बजे कंपनी से फोन आया कि जगदीश की तबीयत खराब है, जबकि घरवालों से ड्यूटी पर जाने से पहले मोबाइल पर बात हुई थी। उस समय तबीयत खराब होने की कोई चर्चा जगदीश ने नहीं की थी।