बनकटा बाजार। चौरा खास थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोइलसवा बुजुर्ग के तुरहा टोली निवासी 38 वर्षीय एक व्यक्ति अपने खेत में मृत हालत में मिला। उनके सिर के पिछले हिस्से और पीठ में चोट के निशान थे। परिजन उन्हें फाजिलनगर सीएचसी ले गए थे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
इस गांव के 38 वर्षीय हरिलाल प्रसाद घर के लोगों को बताकर बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे कुदाल लेकर खेत में काम करने गए थे। काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। खेत में गए तो वहां हरिलाल खेत में मृत पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनकी पत्नी अनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
हरिलाल परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। उनके तीन लड़के व एक लड़की है। सारे बच्चे नाबालिग है। रिंकू कुमारी, 16 वर्ष, संदीप 10 वर्ष, दीपक आठ वर्ष और प्रदीप सात वर्ष का है। सबका रो रोकर बुरा हाल है।
00000