फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को भगाने से आहत था कातिल: एक मजदूर ने दूसरे को कुदाल से वारकर उतारा मौत के घाट, बेटे को भी किया घायल

Sat, 20 May 2023 12:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

चौराखास थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रहसू जनूबीपट्टी के पुरैना टोला स्थित एक ईंट-भट्ठे पर देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र के मजदूर काम करते हैं। शुक्रवार की रात लगभग सवा आठ बजे लड़की भगाने का आरोप लगाकर बरहज थाना क्षेत्र के पचौआ निवासी रामबिहारी ने रामदुलारे से झगड़ा किया।
विज्ञापन
मृतक रामदुलारे की फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले में ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले रामबिहारी ने मजदूर रामदुलारे (50) पर कुदाल से हमला करके मार डाला। रामबिहारी ने अपनी बेटी भगाने का आरोप लगाकर रामदुलारे के बेटे बाबूराम पर भी हमला किया। उसकी हालत गंभीर है। घटना रहसू जनूबीपट्टी गांव के पुरैना टोला स्थित एक ईंट-भट्ठे पर शुक्रवार रात करीब आठ बजे की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चौराखास थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रहसू जनूबीपट्टी के पुरैना टोला स्थित एक ईंट-भट्ठे पर देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र के मजदूर काम करते हैं। शुक्रवार की रात लगभग सवा आठ बजे लड़की भगाने का आरोप लगाकर बरहज थाना क्षेत्र के पचौआ निवासी रामबिहारी ने रामदुलारे से झगड़ा किया।

आरोप लगाया कि रामदुलारे के लड़के ने उसकी लड़की को भगाया है। इस पर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद रामबिहारी ने रामदुलारे के सिर पर कुदाल से प्रहार कर दिया, जिससे रामदुलारे की मौत हो गई। आरोपी ने रामदुलारे के लड़के बाबूराम (25) के ऊपर भी कुदाल से प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और हमला करने वाले को हिरासत में लेकर थाने चली गई। मजदूर के घायल बेटे को फाजिलनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने कुदाल बरामद कर लिया है।

घटनास्थल पर चौराखास के एसएचओ प्रमोद कुमार सहित रवि प्रकाश सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक राय और संतराज यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे हुए थे, जबकि एएसपी रितेश सिंह और सीओ जितेंद्र सिंह कालरा रास्ते में थे।
विज्ञापन

 

मृतक रामदुलारे की फाइल फोटो।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें