फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: समूह लोन की किस्त से परेशान मजदूर ने खाया जहरीला पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। कठकुइयां के कटहरि टोला निवासी एक मजदूर ने समूह लोन की किस्त के लिए कंपनियों की प्रताड़ना से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया।
जानकारी होने परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के कठकुइयां के कटहरी टोला निवासी राजबल्ली प्रसाद (30) ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
उन्होंने कई वित्तीय कंपनियों से लोन ले रखा है। समय पर किस्त न चुकाने के बढ़ते दबाव से परेशान होकर सोमवार की रात उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसकी जानकारी होने पर परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर ले गए, जहां हालत गंभीर बताई जा रही है।
राजबल्ली की पत्नी छाया देवी ने बताया कि उनका छप्पर का घर है। परिवार मजदूरी और ई- रिक्शा चलाकर गुजारा करता है।
किस्त का दबाव इतना बढ़ गया कि यह हादसा हो गया। कुबेरस्थान थानाध्यक्ष अश्वनी राय ने बताया कि हल्का दरोगा को जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें