फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कलश यात्रा निकाल कर शिवालयों में किया जलाभिषेक

Tue, 25 Aug 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। बांसगांव जमुआनं शिव मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने बांसी नदी के खैरवा घाट से कलश में जल भरकर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह करीब पांच बजे बांसगांव जमुआन शिव मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा जमुआन, तिगलवापट्टी, सरगटीया, जटवलिया, बैरिया होते खैरवा घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में बांसी नदी जल से भरा गया। उसके बाद कलश यात्रा मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। अंत में मंदिर परिसर भंडरा आयोजित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया। इस दौरान विजय शुक्ला, डॉ. विजय राय, विजय निषाद, अनिल सिंह कुशवाहा, पप्पू सिंह, मैनेजर कुशवाहा, विनोद भारती, अजय यादव, शिवजी कुशवाहा, धर्म पांडेय, आत्मा पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें