फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अज्ञात कारणों से लगी आग, झोपड़ी जली

Thu, 18 May 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली बाजार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर-15 स्वामी विवेकानंद नगर के निवासी इदई यादव की झोपड़ी में बृहस्पतिवार को सुबह करीब सात बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे उनकी झोपड़ी में बंधी गाय झुलस गई। गाय को बचाने गई उषा देवी (50) भी आंशिक रूप से झुलस गईं। ग्रामीणों ने आग बुझाई। सूचना पर पशुधन प्रसार अधिकारी विवेक कुमार मौके पर पहुंचे और झुलसी गाय का उपचार किया। घटना की जानकारी होने पर नगर पंचायत मथौली के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नवरंग सिंह मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से बात कर हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें