कसया। क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य और जनकल्याण को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार 22 मई को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, स्वास्थ्य मेला एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा क्षेत्र के कुड़वा दिलीपनगर स्थित जूनियर हाई स्कूल परिसर में सुबह 10 बजे से होगा। आयोजकों के अनुसार स्वास्थ्य शिविर में लखनऊ, गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर के अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहेंगे। संवाद