- दिल्ली के जंतर मंतर पर करेेंगे विरोध प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। सोमवार को दोपहर बाद बिहार के युवकों का एक दल सड़क मार्ग से तमकुहीराज कस्बा से पैदल गुजरा। इन युवकों का दल दिल्ली जा रहा था, वहां जंतर मंतर पर अग्निवीर योजना का विरोध करेंगे।
पूर्वी चम्पारण के मोतिहारी के कपूरी पकडी निवासी अभिराज सिंह, भागलपुर के सुल्तानपुर निवासी सचिन कुमार झा, भवानीपुर निवासी ब्रजेश कुमार यादव आदि का आरोप है भारतीय वायुसेना में भर्ती होने के लिए सभी मानकों को पूरा करने के बावजूद अग्निवीर योजना ने सपनों पर पानी फेर दिया।
युवाओ ने बताया 2021 में आयोजित भारतीय वायु सेना के भर्ती प्रक्रिया पर सरकार ने रोक लगा दी। जबकि देश के विभिन्न हिस्सों के करीब डेढ़ लाख युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया के लिए जरुरी दौड़, मेडिकल आदि मे सफल हो चुके थे। इससे देश के युवाओं में रोष है। उनका कहना था कि सरकार के नीतियों के खिलाफ और भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक के विरोध में वे नवंबर के अंत में दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे।