फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मां का इलाज कराकर घर जा रही युवती से सरहेराह छेड़खानी

Sun, 24 Sep 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने चार युवकों पर दर्ज किया केस, नगर के एक मोहल्ले की घटना
विज्ञापन

-बीच करने आई बीमार मां को दिया धक्का, राहगीरों ने किया बचाव
पडरौना। मां का इलाज कराकर निजी अस्पताल से लौट रही युवती से चार युवकों ने सरेराह छेड़खानी शुक्रवार की शाम को किया। विरोध करने पर बीमार मां और बेटी की पिटाई मनबढ़ युवकों ने किया। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती अपनी मां को इलाज कराने के लिए निजी अस्पताल में ले गई थी। देर शाम को वह अस्पताल से लौट रही थी। रास्ते में चार युवक मिले और छीटाकशी करने लगे। विरोध करने पर वह युवती से उलझ गए। बीच सड़क पर युवकों की हरकत देख मां ने इसका विरोध किया। चारों युवक मिलकर युवती की पिटाई किए और बचाव करने आई मां को भी धक्का दे दिया। यु़वती का कपड़ा फाड़ दिए और छेड़खानी किए। राहगिरों ने बीच बचाव किया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने जंगल खिरकीया पुरानी बस्ती निवासी टीपू, नसरूल्लाह, हैप्पी, कैफ पर छेड़खानी और मारपीट का केस दर्ज किया है। कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें