फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवती को किया अगवा, चार पर केस

Mon, 21 Jul 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने गांव के एक युवक पर अपहरण करने और तीन अन्य युवकों पर अपहरण में सहयोग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है। महिला ने पुलिस को तहरीर में कहा कि उनकी 19 वर्षीय बेटी को गांव के एक युवक भगा ले गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी कहीं पता नहीं चला। उन्होंने लड़की भगाने में गांव के तीन अन्य युवकों पर बेटी के अपहरण में सहयोग करने का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के विरुद्ध साजिश रचकर अपहरण करने के मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें