कसया। नगर के सपहा मार्ग स्थित एसबीआई बैंक में सोमवार को रुपये जमा करने आई एक महिला से जालसाज अपने झांसा में लेकर 30 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए जांच पड़ताल में जुट गई। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला नगर के भारतीय स्टेट बैंक में घर से रुपये जमा करने आई एक महिला के साथ जालसाज लग गया। और बैंक परिसर में ही उसने महिला से 30 हजार रुपया जमा करने के बहाने रुपया लेकर फरार हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी। इस संबंध में चौकी प्रभारी एसआई गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि एक महिला के साथ एक व्यक्ति उसका पैसा जमा कराने के नाम पर ठगी करते हुए रुपया लेकर भाग गया है। सीसीटीवी फुटेज सहित जांच पड़ताल किया जा रहा है। महिला कोई तहरीर नहीं दिया है।