फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नौकरी के नाम पर तीन लाख हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र की एक महिला ने नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों पर धोखाधड़ी कर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। महिला की तहरीर पर पुलिस तीनों आरोपियों पर धोखाधड़ी आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। मामला वर्ष 2019 का बताया जा रहा है ।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव सोंदिया बुजुर्ग निवासी किरन देवी पत्नी अजय कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि लखीमपुर निवासी नीरज तिवारी उसके घर आए। उन्होंने कहा कि कुछ रुपये की व्यवस्था करो, पति-पत्नी की नौकरी लगवा देंगे। इसके बाद तीन बार में तीन लाख रुपये ले लिए। कई वर्ष बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं दिला पाए। रुपये मांगने पर मारने की धमकी देने लगे।
इस संबंध में तुर्कपट्टी के थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नीरज तिवारी, सुंदर लाल तिवारी व पंकज उर्फ मोनू पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें