फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गिरफ्तारी से एक दिन पहले जालसाजों ने पोस्ट बाॅक्स में छिपा दिए थे 44 पासपोर्ट

Wed, 06 Mar 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कसया नगर में ऑफिस खोलकर केन्या भेजने के नाम पर करीब 75 बेरोजगार युवकों से 30 लाख की ठगी करने वाले चार जालसाज जेल भेज दिए गए हैं। ठगी के शिकार युवकों के 44 पासपोर्ट जालसाज डाक विभाग के पोस्ट बाॅक्स में छिपा दिए थे। दूसरे दिन डाकिया लेकर कसया थाने पर पहुंचा और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस पासपोर्ट की जांच कर रही है। इसमें कुशीनगर के अलावा देवरिया, गोरखपुर, सिवान जिले के युवकों के पासपोर्ट हैं।
विज्ञापन

कसया नगर के गोरखपुर रोड में नार्दन ट्रेवल्स एजेंसी खोलकर विदेश में युवकों को अच्छा रोजगार दिलाने का झांसा देकर ठगते थे। कुशीनगर, देवरिया, सिवान, गोरखपुर, खलीलाबाद, महराजगंज के करीब 75 युवकों से 30 लाख रुपये लेकर जालसाजों ने केन्या भेजने के लिए फर्जी वीजा और ऑफर लेटर और कैंसिल हवाई टिकट दिया था। ठगी के शिकार युवक जब एयरपोर्ट से कसया पहुंचे तो ऑफिस बंद मिला और जालसाजों का मोबाइल नंबर बंद बता रहा था। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने गोपालगंज के मुकेश रावत उर्फ रंजन सिंह, कानपुर के प्रिंस कुमार उर्फ सुल्तान दुर्गानी, कुशीनगर के मंतोष तिवारी, संजीत गुप्ता को गिरफ्तार जेल भेज दिया। पुलिस गिरफ्तारी से पहले जालसाज ऑफिस में रखे बेरोजगार युवकों का पासपोर्ट डाक विभाग के पोस्ट बाक्स में डाल दिया। पुलिस ने ऑफिस से लैपटॉप, प्रिंटर समेत कई फर्जी कागजात बरामद किया था। 20 फरवरी को चारों जालसाजों को जेल भेज दिया। 21 फरवरी को कसया डाक विभाग के डाकिया पासपोर्ट लेकर थाने पर पहुंचा और पुलिस को बताया कि पत्र के लिए बाक्स खोला तो इसमें पासपोर्ट मिला। पुलिस की माने तो अधिकांश पासपोर्ट देवरिया जिले के युवकों का है। लेकिन पुलिस अभी किसी को पासपोर्ट नहीं दी है। पुलिस इसे अपनी जांच की कड़ी में शामिल की है। पोस्ट बाक्स के आस-पास लगे सीसी टीवी कैमरे का फुटेज भी पुलिस देख रही है कि आखिर पासपोर्ट कौन लाकर इसमें डाला है। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि पासपोर्ट पुलिस के कब्जे में है। जिन युवकों का पासपोर्ट होगा, उन्हें दे दिया जाएगा। अभी जांच चल रही है। देवरिया पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें